घर के बाहर खेल रहा किशोर अचानक हुआ गायब, इस हालत में बहन की गोद में तोड़ा दम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Apr, 2018 02:37 PM

उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बेखौफ बदमाश पुलिस को चुनौती देते हुए अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बुलन्दशहर जिले का है। यहां घर के...

बुलन्दशहरः उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बेखौफ बदमाश पुलिस को चुनौती देते हुए अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बुलन्दशहर जिले का है। यहां घर के बाहर खेल रहा 12 साल का किशोर अचानक गायब हो गया। कुछ देर बाद गंभीर अवस्था में किशोर अपनी बहन की गोद में गिर गया। बच्चे का गला रेता गया था। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक मामला खुर्जा नगर कोतवाली की जंक्शन चौकी क्षेत्र के सौंदा हवीबपुर का है। यहां घर के बाहर खेल रहा 12 साल का शिवम अचानक से गायब हो गया। वहीं कुछ देर बाद गंभीर अवस्था में शिवम घर की ओर आया। शिवम के हाथ पैर बांधे गए थे, और उसका गला रेतकर उसे मारने की कोशिश की गई थी। तभी परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तभी मृत शिवम के परिवार में कोहराम मच गया।
PunjabKesari
सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके से हत्या के साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं परिजनों ने गांव के 2 लोगों पर गला रेतकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
PunjabKesari
ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि 12 साल के शिवम ने किसी का क्या बिगाड़ा होगा जो हत्यारों ने शिवम की बेरहमी से हत्या कर डाली ?

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!