बीजेपी को छोड़कर सब चोर और चोट्टे हैं: सुरेंद्र सिंह

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 29 Dec, 2018 11:15 AM

surendra singh said

अपनों विवादित बयानों के चलते सुर्खियां बटोरने वाले बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। सुरेन्द्र सिंह ने मुसलमानों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुसलमान कभी भी भारतीय जनता पार्टी को बहुसंख्यक के रूप में वोट नहीं दिये हैं...

बलियाः अपनों विवादित बयानों के चलते सुर्खियां बटोरने वाले बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। सुरेन्द्र सिंह ने मुसलमानों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुसलमान कभी भी भारतीय जनता पार्टी को बहुसंख्यक के रूप में वोट नहीं दिये हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा विरोधी लोगों की मानसिकता पाकिस्तानी है ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि जिस दिन भारत की धरती पर मुसलमान बहुसंख्यक हो जाएंगे उस दिन भारत में प्रजातंत्र नहीं रह जायेगा। बीजेपी विधायक ने कहा कि भारत की राजनीति तीन तरह की है, सीजनल रीजनल और ओरिजिनल।

मायावती पर निशाना साधते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछली बार के गठबंधन के दौरान मायावती का कपड़ा फाड़ा गया था। इस बार के गठबंधन में पता नहीं सपा वाले क्या फाड़ डालेंगे ये तो भगवान ही जानें। उन्होंने कहा कि बहन मायावती को अपना आस्तित्व बचाना है तो सपा से गठबंधन नहीं करना चाहिए। जिसके प्रतिष्ठा को भी जूतों से रौदा सपाईयों ने उनको सम्मान करने वाली महिला कभी भी सम्मानी बन ही नहीं सकती।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को छोडकर सब चोर और चोट्टे है। वहीं समाजवादी पार्टी को कटघरे में खड़ा करते हुए बीजेपी विधायक ने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस शुद्ध रूप से राजनीतिक कंपनी चलाते है। वहीं चुनाव आने के 3 महीने पहले अपने राजनीतिक कंपनी का ताला खोल देते हैं।

बता दें कि सुरेंद्र सिंह शुक्रवार को बलिया में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उक्त बातें कहीं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!