राजभर के विवादित बयान से भड़के सपा कार्यकर्ता, आवास पर फेंके टमाटर

Edited By Deepika Rajput,Updated: 28 Apr, 2018 05:28 PM

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के विवादित बयान से भड़के सपा कार्यकर्त्ताओं ने शनिवार दोपहर उनके आवास पर टमाटर फेंके। सपाइयों ने उनके घर के बाहर तोड़फोड़ कर गेट पर लगा नेम प्लेट भी उखाड़ दिया। इस दौरान उन्होंने राजभर के खिलाफ जमकर...

लखनऊः योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के विवादित बयान से भड़के सपा कार्यकर्त्ताओं ने शनिवार दोपहर उनके आवास पर टमाटर फेंके। सपाइयों ने उनके घर के बाहर तोड़फोड़ कर गेट पर लगा नेम प्लेट भी उखाड़ दिया। इस दौरान उन्होंने राजभर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
PunjabKesari
बता दें कि, इससे पहले सुबह वाराणसी में राजभर ने कहा था कि सबसे ज्यादा शराब यादव और राजपूत पीते हैं। वो उनका पुश्तैनी कारोबार है। इसी बात पर सपा कार्यकर्ता भड़के हैं। कैबिनेट मंत्री ने ये भी कहा कि चौहान, कुम्हार, लोहार सभी जाति के लोग शराब पीते हैं। इसका कष्ट तो वो मां, बहन और बेटी ही समझ सकती है, जिसके घर में शराब पीने वाले लोग हैं।
PunjabKesari
गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर अक्सर एेसे भड़काऊ और विवादित बयान देते ही रहते हैं, जिसके चलते वह सदैव सुर्खियों में बने रहते हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!