हाथरस जाएगा सपा का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, अखिलेश यादव को देगा रिपोर्ट

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 04 Oct, 2020 10:47 AM

sp s 11 member delegation to hathras will report to akhilesh yadav

कांग्रेस के बाद अब समाजवादी पार्टी का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस जाएगा।  उम्मीद की जा रही है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से भेजे गए इस प्रतिनिधि मंडल की तरफ से पीड़ित परिवार...

लखनऊः कांग्रेस के बाद अब समाजवादी पार्टी का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस जाएगा।  उम्मीद की जा रही है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से भेजे गए इस प्रतिनिधि मंडल की तरफ से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। सपा का प्रतिनिधिमंडल घटना की जांच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रिपोर्ट सौंपेंगे। हालांकि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) हाथरस नहीं जाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई में डेलीगेशन व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव व अक्षय यादव, सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष जुगुल किशोर बाल्मीकि, विधान परिषद सदस्य, उदयवीर सिंह, जसंवत यादव और डॉ. संजय लाठर, छात्र सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम करन निर्मल और सपा के आगरा जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल शामिल रहेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!