सलमान खान को दी जान से मारने की धमकी, मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज से किया गिरफ्तार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 Nov, 2018 02:12 PM

sheru alias sherra arrested for threatening salman khan

बॉलीबुड सुपर स्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज के करेली इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी को अपने साथ मुंबई ले गई।

प्रयागराज: बॉलीबुड सुपर स्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज के करेली इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी को अपने साथ मुंबई ले गई। युवक के खिलाफ मुंबई थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।

जानकारी मुताबिक आरोपी शेरु उर्फ शेरा फिल्मों में काम करने का शौक रखता था। उसने इस मामले में सलमान खान के घर और अॉफिस दोनों जगह मिलने की कोशिश की लेकिन सुरक्षाकर्मियों की वजह से उसकी मुलाकात नहीं हो पाई। पुलिस का कहना है कि इसी वजह से शेरु सलमान खान से नाराज हो गया और फिर उसने मोबाइल पर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली।

इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच के 3 अधिकारी शनिवार को करेली पहुंचे और मोबाइल फोन के आधार पर मिली कई लोकेशन पर छापेमारी शुरु कर दी। अधिकारियों के अचानक एेसा करने से इलाके में हड़कम्प मच गया। लगभग 3 घंटे की छापेमारी के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच हाथ शेरा नाम का युवक लगा। युवक को पकड़ने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर सीधे मुंबई के लिए रवाना हो गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!