Edited By Purnima Singh,Updated: 24 Jun, 2025 05:26 PM

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां पुलिस ने सोमवार को एक व्यक्ति को अपने दोस्त की हत्या करने के आरोप में हिरासत में लिया है ....
नोएडा : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां पुलिस ने सोमवार को एक व्यक्ति को अपने दोस्त की हत्या करने के आरोप में हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पत्नी का दोस्त से अफेयर के शक में आरोपी ने उसकी जान ले ली। बकौल पुलिस, घटना रविवार रात नॉलेज पार्क इलाके में एक निजी विश्वविद्यालय परिसर के निर्माण स्थल पर हुई है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुधीर कुमार के अनुसार, बिहार के रहने वाले गोलू कुमार और हरिमोहन दोस्त थे। वे साथ में शराब पी रहे थे, तभी हरिमोहन ने कुमार पर अपनी पत्नी के साथ संबंध होने का आरोप लगाया। जिसके चलते दोनों में कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे झगड़े में तब्दील हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि हरिमोहन ने गोलू के सिर पर ईंट से वार किया और भाग गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि दोनों ही साइट पर मजदूर के रूप में काम करते थे।