Samajwadi Party Manifesto: समाजवादी पार्टी ने जारी किया घोषणापत्र, कहा- महिलाओं को 33 % आरक्षण और मुफ्त शिक्षा दिया जाएगा

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 10 Apr, 2024 01:46 PM

samajwadi party released manifesto

लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने आज घोषणापत्र जारी करने का ऐलान कर दिया है। स...

Samajwadi Party Manifesto: लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने आज घोषणापत्र जारी कर दिया है। सपा के विजन डॉक्यूमेंट में अधिकारों की बात की है। सामाजिक न्याय, लोकतंत्र बचाने का, मीडिया की आजादी का अधिकार आदि है। 2025 में जातीय जनगणना, 2029 तक सबको न्याय देने का वादा किया गया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बताया कि किसानों का कर्ज माफ किए जाएंगे। 2019 तक गरीबों का पूर्ण उन्मूलन किया जाएंगा। निजी क्षेत्र में सभी वर्गों की भागीदारी देंगे। दूध समेत सभी फसलों की यह मार्च एमएसपी देंगे। कानून गारंटी के रूप में किसानों को एसपी किसानों के लिए सिंचाई की मुक्त व्यवस्था करेंगे।

 

अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण और मुफ्त शिक्षा दिया जाएगा। अखिलेश ने कहा कि निःशुल्क शिक्षा का अधिकार है। उन्होंने जीडीपी तीन फीसदी से बढ़ाकर छह फीसदी करने का वादा किया। इसके साथ उन्होंने कर्मचारियों से पुरानी पेंशन स्कीम भी सभी विभागों में बहाल करने के लिए वादा किया। उन्होंने कहा कि सीमाएं असुरक्षित होती जा रही हैं। भारत के कुछ हिस्से में सीमा सिकुड़ रही है। अग्निवीर सोची समझी रणनीति है। अग्निवीर नीति को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा दोबारा आई तो कहीं, पुलिस पीएसी में भी तीन साल की नौकरी न कर दे। उन्होंने कहा कि गरीबों को घटिया राशन दिया जा रहा है। पौष्टिक भोजन नहीं मिल रहा। दावा किया गया कि पार्टी का घोषणापत्र लोगों से मिले फीडबैक के आधार पर विशेषज्ञों की एक टीम ने तैयार किया है। 

माना जा रहा है कि सपा के घोषणा पत्र में किसानों, युवाओं, महिलाओं को लेकर अहम ऐलान हो सकते हैं। इसके अलावा सपा जातीय जनगणना को लेकर भी बड़ी घोषणा कर सकती है। अखिलेश इस बार चुनाव में PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के फॉर्म्युले का साथ उतरे हैं। ऐसे में इन वर्गों के लोगों के लिए घोषणा पत्र में खास में एलान हो सकते हैं। इसके साथ ही किसानों, युवाओं, महिलाओं को लेकर बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं। 
PunjabKesari
उधर, सत्तारूढ़ भाजपा की तरफ से अभी तक घोषणापत्र जारी नहीं हुआ है। वहीं बसपा ने भी घोषणापत्र जारी नहीं किया है, जबकि कांग्रेस पार्टी ने चुनावी मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। आज अखिलेश यादव भी चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे। ऐसे में देखना होगा कि बीजेपी और बसपा अपने घोषणा पत्र में क्या खास एलान करते हैं। वहीं, पहले चरण का मतदान पश्चिमी यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को होगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!