अखिलेश यादव ने CM पर साधा निशाना, कहा- सरकार चलाना योगी के वश की बात नहीं

Edited By Anil Kapoor,Updated: 11 Feb, 2019 09:34 AM

running a government does not matter to the yogi akhilesh yadav

समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार चलाना योगी जी के वश की बात नहीं है। यहां जारी एक बयान में सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार चलाना योगी जी के वश की बात नहीं है। यहां जारी एक बयान में सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में प्रशासन लंगड़ा हो गया है और कानून व व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण से बाहर है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश प्रगति में लगातार पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झूठे आंकड़े जारी कर लोकसभा चुनाव जीतने का सपना देख रही है लेकिन जनता नया प्रधानमंत्री चुनने का मन बना चुकी है।

यादव ने भाजपा नेतृत्व पर संविधान की जगह मनमाने ढंग से देश चलाने का आरोप लगाया और कहा कि लोकतंत्र की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ हो रहा है और भाजपा के नेता अमर्यादित भाषा भी बोल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने किसानों और युवाओं में भाजपा से नफरत का दावा किया। उन्होंने जहरीली शराब से प्रदेश में हुई मौतों पर भी राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहता है कि लोकसभा चुनाव ईवीएम की जगह बैलेट पेपर का इस्तेमाल कर पारदर्शी तरीके से कराए जाएं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!