Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा से अब तक एक करोड़ 12 लाख भक्तों ने किए रामलला के दर्शन, लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या

Edited By Harman Kaur,Updated: 22 Mar, 2024 12:04 PM

record of darshan ramlala 1 12 crore devotees visited ramlala

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को दो माह पूरे होने जा रहे है। रामलला के दर्शन करने के लिए देश भर से भक्त राम मंदिर पहुंच रहे है....

राम मंदिर/अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को दो माह पूरे होने जा रहे है। रामलला के दर्शन करने के लिए देश भर से भक्त राम मंदिर पहुंच रहे है। बीती 22 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक कुल 1 करोड़ 12 लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके हैं। इसी के चलते दर्शन-पूजन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। प्रतिदिन मंदिर में एक से सवा लाख भक्त पहुंच रहे हैं। वहीं, जितने श्रद्धालु साल भर में आते थे, उतने दो माह में राम मंदिर पहुंचे हैं। इससे श्रद्धालुओं ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।

PunjabKesari

जानें अब तक कितने विदेशी श्रद्धालु कर चुके रामलाल के दर्शन
राम मंदिर में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 2017 में कुल 1,78,57,858 श्रद्धालुओं ने रामनगरी में दर्शन-पूजन किया। इनमें 1,78,32,717 भारतीय एवं 25,141 विदेशी शामिल हैं।

PunjabKesari

वहीं, 2018 में 1,95,34,824 भारतीय और 28,335 विदेशियों ने रामनगरी में दर्शन किए। साल 2019 में 2,04,63,403 भारतीय और 28,331 विदेशी को मिलाकर 2,04,91,724 श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। साल 2020 में कोरोना के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखने को मिली। इस दौरान कुल 61,96,148 श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे, जिसमें से 61,93,537 भारतीय और 2,611 विदेशी थे।
PunjabKesari
श्रद्धालुओं की बढ़ती हुई संख्या से रोजगार में हो रही वृद्धि 
साल 2021 में 1,57,43,359 भारतीय और 431 विदेशी पर्यटकों ने अयोध्या में दर्शन पूजन किया। इसके बाद साल 2022 में कुल 2,21,38,805 श्रद्धालु ने रामलला के दर्शन किए, जिसमें 2,21,12,402 भारतीय और 26,403 विदेशी पर्यटक शामिल थे। साल 2023 में 5,75,07,005 भारतीय और 8,418 विदेशी श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। वहीं, अब साल 2024 की शुरूआत में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। इसके बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई। 22 जनवरी से 20 मार्च के बीच कुल 1 करोड़ 12 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। वहीं, श्रद्धालुओं की बढ़ती हुई संख्या से रोजगार में भी वृद्धि हो रही है। जिससे व्यापारी वर्ग काफी खुश हैं।

PunjabKesari
ये भी पढ़ें.....
Rampur News: डूंगरपुर जमीन केस में Azam Khan को मिली बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने किया बरी

 
समाजवादी पार्टी नेता मोहम्मद आजम खान को MP-MLA कोर्ट से एक बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने आजम खान को डूंगरपुर जमीन केस में बरी कर दिया है। दरअसल, बीते दिनों रामपुर के डूंगरपुर में मकान ढाए जाने और लूटपाट किए जाने के आरोप में आजम खान को 7 साल की अधिकतम सजा और 8 लाख रुपए जुर्माना तथा 3 सह आरोपियों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई गई थी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!