चुनावी सरगर्मी के बीच स्वतंत्रदेव से मिले राजभर, कहा- जब ममता-सोनिया, मायावती और अखिलेश मिल सकते हैं तो राजनीति में कुछ भी संभव है

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 03 Aug, 2021 01:44 PM

rajbhar met swatantradev in the midst of electioneering

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति देश में अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में आगामी वर्ष 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव

लखनऊ: आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति देश में अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में आगामी वर्ष 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी तापमान दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। यहां तक की ये अंदाजा लगाना भी मुश्किल है कि ऊंट किस करवट बैठेगा। वहीं भारतीय जनता पार्टी पर अक्सर जुबानी हमला करने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के आवास पर उनसे भेंट की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये राजनीति है यहां कुछ भी संभव है।

राजनीति में कुछ भी संभव है...
बता दें कि योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे राजभर ने स्वतंत्रदेव से करीब एक घंटे की मुलाकात के बाद प्रदेश की सियासी गलियारों में खलबली मच गई है। कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी ने ओम प्रकाश राजभर पर हमला बोला है। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह भी उनके साथ थे। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक दोनों नेताओं से चर्चा के बाद राजभर ने  कहा कि राजनीति में कुछ भी संभव हो सकता है। राजभर के इस बयान के बाद से राजनीतिक पंडित कयास लगाने में जुट गए हैं।

इस बाबत राजभर ने कहा कि वैसे भाजपा यूपी अध्यक्ष से मुलाकात तो शिष्टाचार मुलाकात थी, लेकिन राजनीति में कौन-कौन क्या कर रहा है, इसकी थाह समय-समय पर लेते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि दो बड़े नेता व्यक्तिगत मुलाकात भी कर सकते हैं। जब ममता बनर्जी और सोनिया गांधी मिल सकती हैं, जब मायावती और अखिलेश मिल सकते हैं तो राजनीति में कुछ भी संभव है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!