विधानसभा में भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय विधेयक-2022 पेश

Edited By PTI News Agency,Updated: 23 May, 2022 07:01 PM

pti uttar pradesh story

लखनऊ, 23 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय विधेयक-2022 पेश किया गया।

लखनऊ, 23 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय विधेयक-2022 पेश किया गया।
विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को सदन के पटल पर भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय विधेयक, 2022 पेश किया।
उत्तर प्रदेश के संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि राज्यपाल ने छह जनवरी को भातखंडे राज्य संस्कृति विश्वविद्यालय अध्यादेश-2022 प्रख्यापित किया था।
अब इसे अधिनियम का रूप देने के लिए सोमवार को विधानसभा में विधेयक के तौर पर पेश किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में संगीत और कला के विकास के साथ ही संगीत में विशेष रुचि रखने वाले छात्रों को इसे व्यावसायिक रूप में अपनाने तथा सांस्कृतिक क्रियाकलापों को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थित भातखंडे संगीत सम विश्वविद्यालय लखनऊ का उच्चीकरण, पुनर्निर्माण, अध्यापन, अनुसंधान तथा विस्तारण विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए पूर्व में प्रख्यापित अध्यादेश की जगह भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय विधेयक-2022 विधानसभा में पेश किया गया।
सिंह ने कहा कि शास्त्रीय संगीत और कला में विशेष अभिरुचि रखने वाले छात्र इसे व्यवसाय के रूप में अपनाना चाहते हैं, तो उनके लिए संस्कृति विश्वविद्यालय एक उपयोगी शिक्षण संस्थान साबित होगा।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!