सराफा व्यवसायी की हत्या पर प्रियंका गांधी ने जताया रोष, बोलीं- यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची

Edited By Pooja Gill,Updated: 20 Oct, 2024 04:07 PM

priyanka gandhi expressed anger over the murder

Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊंचाहार कस्बे से आभूषण के कारोबारी एक युवक का कथित तौर पर अपहरण करके उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने इतनी क्रूरता से उसकी हत्या की कि जिसने भी उसके शव को देखा रोंगटे...

Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊंचाहार कस्बे से आभूषण के कारोबारी एक युवक का कथित तौर पर अपहरण करके उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने इतनी क्रूरता से उसकी हत्या की कि जिसने भी उसके शव को देखा रोंगटे खड़े हो गए। उसकी हत्या के बाद आक्रोशित व्यापारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिन्हें पुलिस ने समझाकर शांत कराया। वहीं, इस घटना पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गहरा दुख जताया है और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की है।

पीड़ित परिवार के साथ न्याय होः प्रियंका गांधी
इस घटना को लेकर प्रियंका गांधी ने फेसबुक पर की पोस्ट शेयर की। जिसमें लिखा, ''रायबरेली, उत्तर प्रदेश के सर्राफा व्यापारी राकेश कौशल के बेटे शोभित के अपहरण और हत्या का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि शोभित का अपहरण उनकी दुकान से किया और हत्या कर दी। रायबरेली की जनता में इसे लेकर जबरदस्त आक्रोश है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। प्रदेश सरकार से मेरी मांग है कि मामले में सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार के साथ न्याय हो।'

जानिए क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, मदारीगंज गंज गांव निवासी शोभित कौशल (23) ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में आभूषण की दुकान चलाता था। शुक्रवार की दोपहर वह दुकान पर बैठा था, तभी अचानक गायब हो गया। आरोपियों ने बहुत बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने ऐसी क्रूरता बरती कि जिसने भी उसके शव को देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। व्यवसायी के शरीर पर एक के बाद एक चाकू से 12 से ज्यादा वार किए गए। शव देखकर यही कयास लगाए जा रहे हैं कि हत्यारे तब तक उसके शरीर पर चाकू मारते रहे, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। सभी लोग आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। झाड़ियों में पड़े व्यवसायी के शव को जब पुलिस ने बाहर निकाला तो उसका शरीर पूरी तरह से चाकू से छलनी किया गया था। गला चाकू से रेता गया था। पेट से लेकर सीने तक में 12 से ज्यादा वार किए गए थे। उसकी हत्या इतनी बेरहमी से की गई, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसकी आंत तक बाहर निकल आई थी।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!