अवैध संबंध का शक! ATM से पैसे निकाल रही गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट, घर आकर भाई को मारी गोली

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 27 Feb, 2024 05:12 PM

pregnant wife was killed while she was withdrawing money from atm

सहारनपुर जिले में मंगलवार सुबह एक युवक ने कथित तौर पर अवैध संबंधों के शक में अपनी गर्भवती पत्नी की हत्‍या कर दी और छोटे भाई पर भी गोली चला दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया...

सहारनपुर: सहारनपुर जिले में मंगलवार सुबह एक युवक ने कथित तौर पर अवैध संबंधों के शक में अपनी गर्भवती पत्नी की हत्‍या कर दी और छोटे भाई पर भी गोली चला दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी के सिर पर गोली मारी और बाद में भाई पर गोली चला दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी के भाई का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

उसने बताया कि पति से विवाद के बाद महिला पिछले काफी समय से मायके में रह रही थी। सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने कहा, ‘‘ आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी और उसके छोटे भाई के बीच अवैध संबंध हैं।'' उन्होंने बताया कि पुलिस फरार आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।  सहारनपुर के मंडी कोतवाली थाना क्षेत्र की यह घटना मंगलवार (27 फरवरी 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 5 साल पहले आलिया का निकाह जीशान सिद्दीकी से हुआ था। कुछ समय तक सब सही रहा, लेकिन बाद में मियाँ-बीवी में झगड़े होने लगे। झगड़े की वजह जीशान का अपनी बीवी के चरित्र पर शक बताया जा रहा है। जीशान को लगता था कि उसकी बीवी आलिया का अपने ही देवर रिहान सिद्दीकी से अवैध संबंध है। इस बीच आलिया गर्भवती हुई। जीशान का मानना था कि आलिया के पेट में पल रहा बच्चा उसका नहीं, बल्कि उसके भाई रिहान का है।

बताया जा रहा है कि लगभग 1 माह पहले जीशान और आलिया के बीच झगड़ा हुआ। इससे गुस्सा हो कर आलिया अपने मायके चली गई। मंगलवार (27 फरवरी) को जीशान अपनी ससुराल पहुँचा। उसने ATM से पैसे निकालने के बहाने आलिया को साथ लिया और मंडी समिति रोड स्थित HDFC बैंक के ATM पर ले गया। जब आलिया ATM से पैसे निकालने लगी तभी जीशान ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गंभीर अवस्था में आलिया को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल आरोपित फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!