यूपी में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, फर्श पर साेने काे मजबूर जच्चा-बच्चा

Edited By Ajay kumar,Updated: 12 Jul, 2018 02:44 PM

poor health services in up floor sleep mother with her child

यूपी में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का हाल किसी से छिपा नहीं है। लखीमपुर खीरी में स्वास्थ्य महकमे से जुड़ी खबरें आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। नया मामला विवादों में रहने वाली निघासन chc से सामने आया है।

लखीमपुर खीरी (शरीक खान)-यूपी में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का हाल किसी से छिपा नहीं है। लखीमपुर खीरी में स्वास्थ्य महकमे से जुड़ी खबरें आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। नया मामला विवादों में रहने वाली निघासन chc से सामने आया है। 
PunjabKesari
जहां प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को अस्पताल में बदहाल बेड दिया गया जिसपर लेटने की बजाय परिजनों ने महिला और बच्चे को फर्श पर ले्टाना बेहतर समझा। फर्श पर लेटा देखने के बावजूद अस्पताल कर्मचारियों ने उसे नहीं टोका और महिला फर्श पर रात गुजारती दिखी। ऐसे हालात में फ़र्श पर लेटने से जच्चा-बच्चा दोनों इंफेक्शन का शिकार हो सकते हैं जाे जानलेवा भी हो सकती है, लेकिन धरती के भगवान इन सबसे गैर जिम्मेदार बने हुए हैं। 
PunjabKesari
मजबूरी में फर्श पर सुलाया-परिजन 
प्रसूता के परिजनों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अस्पताल की आेर से जो बेड दिया गया था उसकी स्थिति बहुत खराब थी। इसलिए उन्होंने जच्चा-बच्चा को मजबूरी में फर्श पर सुलाया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!