Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 26 Mar, 2021 09:08 PM
केंद्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में किसानों का विरोध लंबे दिनों से चल रहा है। ऐसे में आक्रोशित किसानों ने आज भारत बंद का आवाह्न किया। ऐसे में उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगरः केंद्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में किसानों का विरोध लंबे दिनों से चल रहा है। ऐसे में आक्रोशित किसानों ने आज भारत बंद का आवाह्न किया। ऐसे में उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल कस्बे में चक्काजाम करने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर कुशल वीर सिंह ने पुलिस प्रशासन को कार्यकर्ताओं का शोषण करने पर खुले मंच से चेतावनी दे दिया।
ठाकुर कुशल वीर सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस प्रशासन कार्यकर्ताओं का शोषण करेगा तो हम थाने की ईंट से ईंट बजा देंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर थानेदार ने किसी भी कार्यकर्ता के साथ गलत व्यवहार किया तो वह थानेदार की कुर्सी पलट देंगे।