UP में भी पेट्रोल की 'सेंचुरी', 35 पैसे और बढ़े दाम, डीजल भी 26 पैसे महंगा

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 10 Jul, 2021 03:17 PM

petrol  century  in up too 35 paise more diesel also

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार निकल गए हैं। वाहन ईंधन कीमतों में शनिवार को फिर बढ़ोतरी हुई। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर और डीजल के 26 पैसे प्रति...

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार निकल गए हैं। वाहन ईंधन कीमतों में शनिवार को फिर बढ़ोतरी हुई। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर और डीजल के 26 पैसे प्रति लीटर और बढ़ाए गए हैं। इससे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम ऐतिहासिक उच्चस्तर पर पहुंच गए हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 100.91 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

वहीं डीजल 89.88 रुपये प्रति लीटर पर है। मूल्य वर्धित कर (वैट) और ढुलाई भाड़े की वजह से विभिन्न राज्यों में ईंधन के दाम भिन्न-भिन्न होते हैं। इस मूल्यवृद्धि के बाद उत्तर प्रदेश के रामपुर में पेट्रोल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, बिहार, पंजाब, लद्दाख, सिक्किम ओर पुडुचेरी में पहले ही पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक के दाम पर बिक रहा है। देश में सबसे अधिक खपत वाला ईंधन डीजल राजस्थान, ओडिशा और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 100 रुपए प्रति लीटर के पार हो चुका है। 

इससे पहले इसी सप्ताह पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस मुद्दे पर कुछ कहने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था, ‘‘अभी मुझे इस मामले की पूरी जानकारी लेनी है। उसके बाद ही मैं इसपर कुछ कह पाऊंगा।'' पुरी ने 8 जुलाई को पेट्रोलियम मंत्रालय का प्रभार संभाला है। दिल्ली में पेट्रोल के खुदरा दाम में 55 प्रतिशत हिस्सा करों का है। इसमें 32.90 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क के हैं, जो केंद्र सरकार वसूलती है। 22.80 रुपये प्रति लीटर मूल्यवर्धित कर के हैं, जो राज्य सरकार द्वारा वसूले जाते हैं। 

वहीं डीजल के दाम में करों का हिस्सा 50 प्रतिशत है। इसमें उत्पाद शुल्क का हिस्सा 31.80 रुपए और वैट का 13.04 रुपए प्रति लीटर है। चार मई से पेट्रोल के दाम 38 बार बढ़ाए गए हैं। इस दौरान पेट्रोल 10.51 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है। वहीं डीजल के दाम इस दौरान 36 बार में 9.15 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!