रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचीं स्मृति ईरानी, अमेठी में कल करेंगी नामांकन

Edited By Ramkesh,Updated: 28 Apr, 2024 12:47 PM

उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीटे से BJP प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी नामांकन से एक दिन पहले भागवान राम की नगरी अयोध्या दौरे पर है।  आज केन्द्रीय मंत्री भगवान राम और हनुमागढ़ी में दर्शन पूजन करेंगी। ऐसा माना जा राह है कि वह धार्मिक...

अयोध्या: उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीटे से BJP प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी नामांकन से एक दिन पहले भागवान राम की नगरी अयोध्या दौरे पर है।  आज केन्द्रीय मंत्री भगवान राम और हनुमागढ़ी में दर्शन पूजन करेंगी। ऐसा माना जा राह है कि वह धार्मिक यात्राओं के जरिए अपनी राजनीति साधने की कोशिश कर रही है।

आप को बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की नेता स्मृति ईरानी सोमवार (29 अप्रैल) को अमेठी लोकसभा सीट से नामांकन करेंगी। अमेठी में नामांकन की आखिरी तारीख तीन मई है। वहीं इस सीट पर ने अपना उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने पहले ही ऐनान कर चुकी है, कि अमेठी सीट पर गांधी परिवार को सदस्य ही लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगा।

गौरतलब है कि अमेठी लोकसभा सीट गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है। 1980  से इस सीट पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा रहा है। उनकी मौत के बाद अमेठी सीट पर हुए उपचुनाव में राजीव गांधी ने जीत हासिल की। राजीव 1981 से लेकर 1991 तक यहां से सांसद रहे। उनके निधन के बाद कांग्रेस के सतीश शर्मा यहां से 1991 से लेकर 1998 तक सांसद रहे। 1998 में भाजपा के संजय सिंह ने सतीश शर्मा को चुनाव में शिकस्त दी। लेकिन 1999 में राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी ने संजय सिंह को चुनाव में हराया और 1999-2004 तक अमेठी की सांसद बनी रहीं। इसके बाद 2004 से 2014 तक तीन बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी के सांसद बने, हालांकि 2019 के आम चुनाव में ईस्मृत ईरानी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हरा कर भगवा पताका फहराया था।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!