विपक्ष जितनी आलोचना करेगा हम उतनी ही तेजी से विकास करेंगें: दिनेश शर्मा

Edited By Deepika Rajput,Updated: 24 Jul, 2018 11:59 AM

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी शासित राज्यों में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है और जनता भी इस बात को भली भांति जान चुकी है।

कानपुरः उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी शासित राज्यों में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है और जनता भी इस बात को भली भांति जान चुकी है। इसीलिए विपक्ष छोटी-छोटी बातों पर यानी मुद्दा विहीन मामलों में केंद्र और राज्य सरकार की आलोचना कर रहा है। लेकिन हमने भी तय कर लिया है कि विपक्ष जितनी आलोचना करेगा हम उतनी ही तेजी से विकास करेंगें।

मोदी-योगी की जोड़ी से समग्र विकास हो रहा है: उप मुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जोड़ी से समग्र विकास हो रहा है। इसीलिए विपक्ष को चिंता सता रही है कि सत्ता की चाभी फिलहाल उनके लिए दूर की कौड़ी है। विपक्ष को चिंतित होना लाजिमी भी है लेकिन हमे इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे खोलेगा प्रगति का रास्ता 
उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे प्रगति का रास्ता खोलेगा। इसी तरह बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और डिफेंस कॉरीडोर से प्रदेश की जनता को बहुत बड़ा लाभ मिलने जा रहा है। किसानों को लागत मूल्य से डेढ़ गुना भुगतान किया जा रहा है और पंडित दीनदयाल के विचार अंत्योदय की प्रेरणा से गरीब, कमजोर तबके के लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही हैं।

कार्यकर्ताओ में केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों को लेकर उत्साह
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश का वातावरण बदल रहा है। कार्यकर्ताओ में केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों को लेकर काफी उत्साह है और जनता में एक आशा जगी है। भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए उन्होंने कहा कि अब यूपी में 20 हवाई अड्डे होने जा रहे हैं जिससे लोग रेल के किराए पर आसानी से हवाई सफर कर सकेगें।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!