कुख्यात बदमाश उद्धव सिंह ने जेल में किया आत्महत्या का प्रयास, PO ने कहा- कर रहा नाटक

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 15 Dec, 2019 02:46 PM

notorious crook uddhav singh attempted suicide in jail po says drama

उत्तर प्रदेश पुलिस की नाक में दम करने वाला मेरठ का शातिर व कुख्यात बदमाश उद्धव सिंह  ने आजमगढ़ जिला जेल के तन्हाई बैरक में...

आजमगढ़ः उत्तर प्रदेश पुलिस की नाक में दम करने वाला मेरठ का शातिर व कुख्यात बदमाश उद्धव सिंह  ने आजमगढ़ जिला जेल के तन्हाई बैरक में आत्महत्या का प्रयास किया। वहीं उसके गर्दन पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। घटना की जानकारी होने पर जेल प्रशासन ने तुरंत उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया जिससे उसकी हालत पर जल्द काबू पा लिया गया।

बता दें कि मेरठ जिले के  करनावल गांव का निवासी उद्धव सिंह पेशेवर बदमाश है। वह सुपारी लेकर लोगों की हत्या, रंगदारी, अपहरण करता था। उसके गिरोह में नए उम्र के कई लड़के शामिल हैं। कई दिनों से वह पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था। वह करीब 7 माह पूर्व प्रशासनिक आधार पर मेरठ से आजमगढ़ जिले में स्थानांतरण होकर आया है। उसके विरुद्ध कई संगीन धाराओं में केस दर्ज है। वहीं पुलिस ने दावा किया कि जेल में सख्ती के कारण वह ऐसा कर रहा है।

जेल प्रशासन ने बताया कि उद्धव सिंह को पहले सामान्य बैरक में रखा गया था, लेकिन वह बैरक के अंदर अन्य बंदियों को तंग करने लगा। उसकी हरकतों से परेशान जेल प्रशासन ने उद्धव को हाई सुरक्षा बैरक में रखवा दिया। तो वहां भी उसकी हरकतें बंद नहीं हुई, वह फोन करके जरिए लोगों से बात करता था। इसकी जानकारी सर्विलांस सहित को होने पर उसे तन्हाई बैरक में रखवा दिया गया। साथ ही जेल के अधिकारी और बंदी रक्षक अक्सर उसके बैरक की तलाशी लेते रहते थे।

जेल प्रशासन की सख्ती से करता रहता है नाटकः पुलिस अधीक्षक
सख्ती से परेशान उद्धव सिंह शुक्रवार की रात बैरक में आत्महत्या का प्रयास किया। उसके गर्दन और चेहरे पर कई जगह चोट के निशान हैं। इसकी जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा। वहीं पुलिस अधीक्षक का कहना है कि उद्धव जेल प्रशासन की सख्ती के वजह से ऐसे नाटक करता रहता है। ऐसी कोई बड़ी घटना नहीं हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!