नए मंत्रियों को मिले विभाग, ओमप्रकाश को अहमियत, दारा सिंह चौहान का घटा कद

Edited By Ajay kumar,Updated: 13 Mar, 2024 08:12 AM

new ministers get departments omprakash gets importance

मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथ द्वारा चारों नए कैबिनेट मंत्रियों को विभाग सौंपने में मंगलवार को उनके कद का भी ध्यान रखा गया। सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर को पंचायती राज के साथ हज व मुस्लिम वक्फ विभाग देकर अहमियत दी तो दलबदल में माहिर दारा सिंह चौहान...

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथ द्वारा चारों नए कैबिनेट मंत्रियों को विभाग सौंपने में मंगलवार को उनके कद का भी ध्यान रखा गया। सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर को पंचायती राज के साथ हज व मुस्लिम वक्फ विभाग देकर अहमियत दी तो दलबदल में माहिर दारा सिंह चौहान को कारागार विभाग देकर कद घटाया। कैबिनेट मंत्री योगेश शर्मा और अनिल कुमार को योगेश उपाध्याय से दो विभाग वापस लेकर सौंपा गया है। बंटवारे में धर्मपाल सिंह और धर्मवीर प्रजापति  के विभाग भी प्रभावित हुए हैं।

PunjabKesari

पांच मार्च को दूसरी बार हुआ था मंत्रिमंडल विस्तार
राज्य सरकार ने बीते पांच मार्च को दूसरी बार मंत्रिमंडल विस्तार किया था। चार नए कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। नए मंत्रियों में ओमप्रकाश राजभर को पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण और हज व मुस्लिम वक्फ विभाग सौंपा गया। दारा सिंह चौहान को कारागार विभाग।

PunjabKesari

सुनील  शर्मा को सूचना प्रौद्योगिकी व इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग
पहली बार मंत्री बने सुनील  शर्मा को सूचना प्रौद्योगिकी व इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और अनिल कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग दिया गया। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति अब नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड विभाग के मंत्री होंगे। सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर को दिया गया पंचायती राज विभाग पहले भूपेंद्र चौधरी के पास था, जिसे उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद छोड़ दिया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!