मुलायम यादव के जन्मदिन पर नेताओं पर लगा सपा नेत्री से बदतमीजी का आरोप

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 22 Nov, 2018 06:05 PM

mulayam yadav s son accused of neglecting sp leader

मऊ में सपा के सरंक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी ही धूमधाम से मनाया। वहीं सपा नेत्रियों में भी मुलायम के जन्मदिन को लेकर काफी उत्साह दिखा। वहीं इस दौरान सपा कार्यालय में सपा नेत्री ने नेताओं पर बदत...

मऊः मऊ में सपा के सरंक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी ही धूमधाम से मनाया। वहीं सपा नेत्रियों में भी मुलायम के जन्मदिन को लेकर काफी उत्साह दिखा। वहीं इस दौरान सपा कार्यालय में सपा नेत्री ने नेताओं पर बदतमीजी का आरोप लगाया है। जिसके चलते सपा नेत्री ने जमकर हंगामा किया।

मौके पर मौजूद सपा के वरीष्ठ नेताओं ने सपा नेत्री को बामुश्किल शांत किया। इस दौरान मीडिया को देखते हुए सपाईयों ने उन्हें कैमरे बंद करने का अनुरोध किया। इस मामले में जब मीडिया ने सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव से पूछना चाहा तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

इस बारे में सपा नेत्री का कहना है कि मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन है। हम लोगों को काफी उत्साह है, लेकिन सपा नेताओं ने हमारे साथ धक्का मुक्की कर बत्तमीजी की है, अगर ऐसे ही रहा तो महिलाए सपा के करीब नही आएंगी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!