BJP सांसद बनने के बाद संघमित्रा मौर्य ने खरीदा 95,500 में VVIP कार का नंबर
Edited By Ruby,Updated: 02 Jun, 2019 03:58 PM
लखनऊः कैबिनेट मंत्री की पुत्री व नवनिर्वाचित सांसद संघमित्रा मौर्य ने कार के VVIP नंबर के लिए सबसे ऊंची बोली लगाई। ऑनलाइन नीलामी में UP32 KT5000 नंबर 95 हजार 500 रूपये में बिका। डॉ.संघमित्रा मौर्या ने सबसे ऊंची बोली लगाकर इस नंबर को खरीदा है। वहीं...
लखनऊः कैबिनेट मंत्री की पुत्री व नवनिर्वाचित सांसद संघमित्रा मौर्य ने कार के VVIP नंबर के लिए सबसे ऊंची बोली लगाई। ऑनलाइन नीलामी में UP32 KT5000 नंबर 95 हजार 500 रूपये में बिका। डॉ.संघमित्रा मौर्या ने सबसे ऊंची बोली लगाकर इस नंबर को खरीदा है। वहीं 0001 नंबर के लिए सबसे ऊंची बोली 17 हजार रुपये लगी।
एआरटीओ प्रशासन राघवेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार नए वाहनों पर वीआईपी नंबर की सीरीज यूपी 32 केटी से शुरू हुई थी। बीते चार दिनों तक चली रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में 46 विभिन्न नंबरों पर 80 वाहन मालिकों ने दावेदारी ठोकी थी। इसके बाद तीन दिनों तक चली ई नीलामी बोली के अंतिम दिन 1 जून को छह विभिन्न नंबरों पर फाइनल बोल लग सकी।
नीलामी बोली |
(रुपये में) |
यूपी-32 KT 0001 |
17,000 |
यूपी-32 KT0009 |
17,500 |
यूपी-32 KT0077 |
6,500 |
यूपी-32 KT5000 |
95,500 |
यूपी-32KT7272 |
3,500 |
यूपी 32 KT9090 |
6,500 |