Edited By Anil Kapoor,Updated: 09 Jan, 2019 01:38 PM
बसपा सुप्रीमो मायावती गुरुवार को दोपहर बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचेगी और 15 जनवरी तक वहीं रहेंगी। मायावती के लखनऊ आने के बाद सपा के साथ चुनावी गठबंधन का औपचारिक रुप से ऐलान होने की भी चर्चाएं हैं।
लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती गुरुवार को दोपहर बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचेगी और 15 जनवरी तक वहीं रहेंगी। मायावती के लखनऊ आने के बाद सपा के साथ चुनावी गठबंधन का औपचारिक रुप से ऐलान होने की भी चर्चाएं हैं। मायावती के लखनऊ पहुंचने के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने की संभावना है। 15 जनवरी को मायावती का जन्मदिन जोरदार तरीके से मनाने की बसपा की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
जानकारी मुताबिक बीते हफ्ते मायावती से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में मुलाकात की थी। इसके बाद प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन को लेकर राजनीतिक हलचलें काफी तेज हो गई हैं। सूत्रों का कहना है कि मायावती अपने जन्मदिन के मौके पर कोई बड़ा सियासी संदेश दे सकती हैं। इस बार मायावती के जन्मदिन में सपा,रालोद,जनता दल एस,छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस समेत कुछ अन्य क्षेत्रीय दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है।