'रंग और आपसी भाईचारे के त्योहार होली की सभी को शुभकामनाएं', मायावती ने देशवासियों को दी बधाई

Edited By Harman Kaur,Updated: 25 Mar, 2024 12:00 PM

mayawati congratulated the countrymen on holi

Holi 2024: बसपा सुप्रीमो मायावती ने सभी देशवासियों को होली की हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि " रंग व आपसी भाईचारे के त्योहार होली की सभी देशवासियों......

Holi 2024: बसपा सुप्रीमो मायावती ने सभी देशवासियों को होली की हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि " रंग व आपसी भाईचारे के त्योहार होली की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं"। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव समेत कई दिग्गज नेताओं ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।
PunjabKesari
यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो आज विश्व भर में मनाया जाने लगा है।रंगों का त्योहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। यह प्रमुखता से भारत तथा नेपाल में मनाया जाता है। यह त्यौहार कई अन्य देशों जिनमें अल्पसंख्यक हिन्दू लोग रहते हैं वहां भी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। धर्म शास्त्र के अनुसार पहले दिन को होलिका जलाई जाती है, जिसे होलिका दहन भी कहते हैं। दूसरे दिन, जिसे प्रमुखतः धुलेंडी व धुरड्डी, धुरखेल या धूलिवंदन इसके अन्य नाम हैं, लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल इत्यादि फेंकते हैं, ढोल बजा कर होली के गीत गाये जाते हैं और घर-घर जा कर लोगों को रंग लगाया जाता है।
PunjabKesari
ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से दोस्त बन जाते हैं। एक दूसरे को रंगने और गाने-बजाने का दौर दोपहर तक चलता है। इसके बाद स्नान कर के विश्राम करने के बाद नए कपड़े पहन कर शाम को लोग एक दूसरे के घर मिलने जाते हैं, गले मिलते हैं और मिठाइयां खिलाते हैं। यह एक महत्वपूर्ण भारतीय और नेपाली लोगों का त्यौहार है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
PunjabKesari
ये भी पढ़ें.....
- अखिलेश ने होली की देशवासियों को दी बधाई, कहा- सबको गले लगाएं, सबसे मिलें!

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देश-विदेश में बसे विविध-रंगी भारतीय संस्कृति में विश्वास रखने वाले को होली की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बहुरंगी सोच के लोगों को ‘होली’ की सतरंगी बधाई और शुभकामनाएं।  सबको गले लगाएं, सबसे मिलें! आप को बता दें कि होली रंगों का तथा हंसी-खुशी का त्योहार है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!