अखिलेश ने होली की देशवासियों को दी बधाई, कहा- सबको गले लगाएं, सबसे मिलें!

Edited By Ramkesh,Updated: 25 Mar, 2024 09:54 AM

akhilesh congratulated the countrymen on holi said hug everyone

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देश-विदेश में बसे विविध-रंगी भारतीय संस्कृति में विश्वास रखनेवाले को होली की बधाई दी है।  उन्होंने कहा कि ट्वीट कर कहा,  बहुरंगी सोच के लोगों को ‘होली’ की सतरंगी...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देश-विदेश में बसे विविध-रंगी भारतीय संस्कृति में विश्वास रखने वाले को होली की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बहुरंगी सोच के लोगों को ‘होली’ की सतरंगी बधाई और शुभकामनाएं।  सबको गले लगाएं, सबसे मिलें! आप को बता दें कि होली रंगों का तथा हंसी-खुशी का त्योहार है।

यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है।रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। यह प्रमुखता से भारत तथा नेपाल में मनाया जाता है। यह त्यौहार कई अन्य देशों जिनमें अल्पसंख्यक हिन्दू लोग रहते हैं वहां भी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। धर्म शास्त के अनुसार पहले दिन को होलिका जलायी जाती है, जिसे होलिका दहन भी कहते हैं। दूसरे दिन, जिसे प्रमुखतः धुलेंडी व धुरड्डी, धुरखेल या धूलिवंदन इसके अन्य नाम हैं, लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल इत्यादि फेंकते हैं, ढोल बजा कर होली के गीत गाये जाते हैं और घर-घर जा कर लोगों को रंग लगाया जाता है।

ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से दोस्त बन जाते हैं। एक दूसरे को रंगने और गाने-बजाने का दौर दोपहर तक चलता है। इसके बाद स्नान कर के विश्राम करने के बाद नए कपड़े पहन कर शाम को लोग एक दूसरे के घर मिलने जाते हैं, गले मिलते हैं और मिठाइयां खिलाते हैं। यह एक महत्वपूर्ण भारतीय और नेपाली लोगों का त्यौहार है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!