Edited By Anil Kapoor,Updated: 16 Nov, 2018 03:05 PM
उत्तर प्रदेश में मऊ के सरायखंसी क्षेत्र में शुक्रवार को रिवाल्वर साफ करते समय गोली चलने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सरायलखंसी क्षेत्र के बुनकर कालोनी निवासी अजय यादव (44) सुबह अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहा था।
मऊ: उत्तर प्रदेश में मऊ के सरायखंसी क्षेत्र में शुक्रवार को रिवाल्वर साफ करते समय गोली चलने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सरायलखंसी क्षेत्र के बुनकर कालोनी निवासी अजय यादव (44) सुबह अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहा था। इस बीच रिवाल्वर साफ करने के दौरान अचानक गोली चल गई।
इस हादसे में अजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।