Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 27 Jun, 2018 06:06 PM
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के केंद्र सरकार पर हमला बोलने पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शत्रुघ्न सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा है कि सुरीले अंदाज में कहा ''उल्लूओं को नहीं दिख रहा बहार क्या करें'' यह स्वार्थी लोग हैं और सिर्फ अपना लाभ...
वाराणसीः भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के केंद्र सरकार पर हमला बोलने पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शत्रुघ्न सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा है कि सुरीले अंदाज में कहा 'उल्लूओं को नहीं दिख रहा बहार क्या करें' यह स्वार्थी लोग हैं और सिर्फ अपना लाभ चाहते हैं। उन्होंने यशवंत सिन्हा और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग आज कल बनारस भ्रमण कर रहे है उनकी काली कमाई पर आपातकाल आया हुआ है।
सैफद्दीन के बयान पर मुझे अफसोस है कश्मीर आजाद नहीं हो रहा है तिवारी ने कहा कि क्या आप जानते है सैफद्दीन सोज कौन है, सैफद्दीन सोज राहुल गांधी के साथी हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने देश में आपातकाल लगाया और आज भी देश को किसी न किसी रूप में नुकसान पहुंचा रहे है।
मनोज तिवारी इतने पर ही नहीं रूके उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता पेयजल संकट से जूझ रही है। बिजली का बिल बढ़ा दिया गया है। केजरीवाल सरकार ने जनता से जो वादे किए थे उसे पूरा नहीं किया है। उनको तो सिर्फ खांसी है और खांसी का इलाज क्या मोहल्ला क्लिनिक में नहीं हो सकता जो दिल्ली से बाहर इलाज कराने जाते हैं।
मोहल्ला क्लिनिक में लोगों का सही इलाज न होने से लोगों की मौत हो रही है और दिल्ली सरकार चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के 40 से 45 विधायक कभी भी जेल जा सकते है।