Mahakumbh 2025: यूपी परिवहन निगम महाकुंभ के श्रद्धालुओं को देगा सुरक्षित यात्रा की सुविधा, चलाएगा 7 हजार बसें

Edited By Pooja Gill,Updated: 06 Sep, 2024 02:56 PM

mahakumbh 2025 up transport corporation

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में अगले वर्ष जनवरी में आयोजित होने वाले महाकुंभ-2025 की तैयारियां जोरों से चल रही है। इसी के मद्देनजर कल यानी गुरुवार को परिवहन निगम मुख्यालय में एक बैठक हुई...

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में अगले वर्ष जनवरी में आयोजित होने वाले महाकुंभ-2025 की तैयारियां जोरों से चल रही है। इसी के मद्देनजर कल यानी गुरुवार को परिवहन निगम मुख्यालय में एक बैठक हुई। इस बैठक में बसों के संचालन को लेकर बात हुई। परिवहन निगम कुंभ के लिए 7000 बसें चलाएगा। मुख्यालय पर केंद्रीय कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा और 8 अस्थाई बस स्टेशन भी बनाए जाएंगे।

550 शटल बसें भी चलाई जाएंगी
बता दें कि महाकुंभ 13 जनवरी 2025 से शुरू होगा और इसके लिए तेजी से तैयारियां की जा रही है। मेले में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आने का अनुमान है। बसों के संचालन को लेकर हुई बैठक में निगम के प्रवक्ता अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मेले के लिए परिवहन निगम सात हजार बसें चलाएगा। 550 शटल बसें भी चलाई जाएंगी। इसमें 200 सिटी बसें व 350 निगम की बसें लोकल रूट पर चलेंगी।

मेले को तीन चरणों में बांटकर बनाई गई कार्ययोजना
इस बैठक में अपर प्रबंध निदेशक ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। महाकुंभ मेले को तीन चरणों में बांटकर कार्ययोजना बनाई गई है। पहला चरण 12 से 23 जनवरी, दूसरा 24 जनवरी से सात फरवरी तथा तीसरा चरण 8 से 27 फरवरी के बीच रहेगा। मुख्य स्नान 13, 14, 29 जनवरी और 3 व 26 फरवरी को है। अस्थायी बस स्टेशनों से बसों के संचालन के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक तैनात किए जाएंगे। ये अस्थायी बस स्टेशन आठ चिह्नित स्थानों पर बनाए जाएंगे। लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, बांदा रूट पर चेकपोस्ट भी बनाए जाएगे।

सीसीटीवी से रखी जाएगी निगरानी
महाकुंभ में संचालित बसों में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। मुख्यालय पर एक सेंट्रल कंट्रोल रूम की स्थापना होगी। क्षेत्रीय एवं केंद्रीय कंट्रोल रूम प्रयागराज में तैनात अधिकारी सीसीटीवी एवं वॉकी टॉकी के जरिये बस स्टेशनों पर भीड़ पर निगरानी रखेंगे।

पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रशिक्षित होंगे 4000 गाइड
महाकुंभ-2025 में आयोजित होने वाले महाकुंभ में पर्यटकों की सुविधा के लिए करीब 4000 गाइड प्रशिक्षित होंगे। प्रशिक्षण के लिए उम्र सीमा 18 से 60 वर्ष और न्यूनतम शैक्षिक योग्यता-12वीं पास होना आवश्यक है। प्रत्येक बैच 60 लोग होंगे। गाइड की ट्रेनिंग पांच दिनों तक चलेगी, जबकि बोट मैन, टैक्सी ड्राइवर और स्टेकहोल्डर्स को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रकार महाकुंभ के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार किये जायेगे। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!