Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jan, 2018 04:10 PM

फर्रुखाबाद मेला रामनगरिया में देश के मशहूर भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने देवी भजन गीत गाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने अपनी आवाज का जलवा बिखेरा तो पंडाल में मौजूद लोग खुद को झूमने से रोक नहीं पाए। देर...
फर्रुखाबादः फर्रुखाबाद मेला रामनगरिया में देश के मशहूर भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने देवी भजन गीत गाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने अपनी आवाज का जलवा बिखेरा तो पंडाल में मौजूद लोग खुद को झूमने से रोक नहीं पाए। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में दूर-दूर से आए लोगों ने भजन संध्या का आनंद लिया।

जिला प्रशासन ने माघ मेले को देखते हुए लगभग डेढ़ लाख की भीड़ का अनुमान लगाकर इंतजाम किए थे। लेकिन भीड़ 2 से ढाई लाख तक पहुंच गई। हर कोई लक्खा के दीदार करने के लिए आतुर दिखाई दे रहा था। वहीं अधिक भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन के छक्के छूट गए। पुलिस को भीड़ को काबूू करने के लिए लाठी-डंडो का सहारा लेना पड़ा।

लक्खा ने जागरण में गाए गए लोकप्रिय भजन 'मेरी मां का चोला है रंगला' पर भीड़ काबू से बाहर होने लगी। देवी जागरण में जिले के आलाधिकारी समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।