लोकसभा चुनाव 2024 आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव: अखिलेश यादव

Edited By Mamta Yadav,Updated: 14 Mar, 2024 06:57 AM

lok sabha election 2024 is the election of the future of the coming generation

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। यह जनता के जीवन-मरण का चुनाव होगा और लोकतंत्र, संविधान, आरक्षण सब पर खतरा मंडरा रहा है।

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। यह जनता के जीवन-मरण का चुनाव होगा और लोकतंत्र, संविधान, आरक्षण सब पर खतरा मंडरा रहा है।
PunjabKesari
भाजपा सरकार में लूट मची है: अखिलेश
अखिलेश ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2024 का चुनाव जीतने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है। मतदान के समय धांधली की तैयारियां है। ऐसे में जन सामान्य, जो मतदाता भी है, उसे ही अपने अधिकार और वोट की रक्षा करनी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी है। सपा अध्यक्ष ने आज प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में पूरी तरह व्यवस्था चौपट है। भाजपा सरकार में लूट मची है। उसका रास्ता खतरनाक है। भाजपा सरकार हर स्तर पर विफल है। अपनी नाकामी को छुपाने के लिए झूठे वादे विज्ञापनों में दर्शाएं जा रहे हैं।
PunjabKesari
'विपक्षी नेताओं पर फर्जी मुकदमें लगाकर जेल भेजा जा रहा'
यादव ने कहा कि सपा के सभी नेता, कार्यकर्ता बूथस्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत कर पीडीए का संदेश जन-जन तक पहुंचाए। समाजवादी सरकार की उपलब्धियां लोगों को गिनाएं और सपा-गठबंधन के प्रत्याशियों को बहुमत से जिताने में कोई कोरकसर न छोड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति जनता में भारी रोष है। विपक्षी नेताओं पर फर्जी मुकदमें लगाकर जेल भेजा जा रहा है। व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। किसान महंगाई और कर्ज से परेशान है। उसकी आय दोगुनी करने का वादा जुमला निकला। नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। नौकरियों की भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने से छात्र-नौजवानों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। भाजपा सरकार बेरोजगारों को नौकरी न देने के लिए पेपर लीक करवा रही है। नौकरी रोजगार न मिलने से नौजवान हताश और आक्रोशित है।
PunjabKesari
साढ़े छह हजार करोड़ रुपये के इलेक्टोरल बॉण्ड के जरिए चुनावी चंदा लिया गया
उन्होंने कहा कि 10 साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की ली है। नोटबंदी-वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से व्यापारी परेशान है। सरकार की नीतियां दवा कम्पनियों को मुनाफा पहुंचाने का काम कर रही हैं। राष्ट्रीय सम्पत्तियों को एक-एक कर बेचा जा रहा है। पूरे व्यापार पर कुछ उद्योगपतियों का कब्जा हो गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केन्द्रीय अनुवेषण ब्यूरो (सीबीआई), आय कर आदि एजेंसियों के जरिए डरा-धमका कर भाजपा के पार्टी फंड में वसूली की जा रही है। साढ़े छह हजार करोड़ रुपये के इलेक्टोरल बॉण्ड के जरिए चुनावी चंदा लिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में नफरत फैलाने और समाज को बांटने वाली नीतियों को हवा दी जा रही है। महंगाई, भ्रष्टाचार और अत्याचार के रिकार्ड बन रहे है। लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है। वैसे भी डॉ. लोहिया ने कहा था कि जिन्दा कौमे पांच साल इंतजार नहीं करती। मतदाताओं को जल्द ही यह अवसर मिलने वाला है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 80 की 80 लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी और गठबंधन की जीत होने जा रही है। समाजवादी पार्टी और पीडीए मिलकर सामाजिक, आर्थिक न्याय की अन्तिम लड़ाई लड़कर भाजपा की केन्द्र सरकार को सत्ता से हटाने का काम कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!