एक करोड़ खर्च कर दोस्त के कहने पर बना लड़की, प्यार में मिला धोखा तो रची खौफनाक साजिश

Edited By Harman Kaur,Updated: 06 Mar, 2024 01:08 PM

kanpur news story of transgender became a girl after spending one crore

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कानपुर के रहने वाले वैभव और इंदौर के दीप दोस्त बने और फिर धीरे-धीरे दोस्ती प्यार.....

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कानपुर के रहने वाले वैभव और इंदौर के दीप दोस्त बने और फिर धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। इसी के चलते दीप ने वैभव के सामने शादी करने की बात रखी। जिस पर वैभव ने उसे कहा कि अगर वो लड़की बन जाएगा तो वह उससे शादी कर लेगा। जिस पर दीप एक करोड़ रुपए खर्च कर लड़की बन गया और फिर वैभव ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद गुस्साए दीप ने बदला लेने के लिए खौफनाक साजिश रची लेकिन वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका। इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अब पुलिस वैभव की तलाश में जुटी हुई है।

जानिए क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, इंदौर के 28 वर्षीय दलित ट्रांसजेंडर और कानपुर के कैफे संचालक के बीच दोस्ती 2021 में इंस्टाग्राम चैट से शुरू हुई। जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। इस दौरान कैफे संचालक ने फैशन डिजाइनर से शादी का वादा कर उसे जेंडर चेंज कराने के लिए कहा। जिसके बाद दलित युवक ने कैफे संचालक के झांसे में आकर अपना जेंडर बदलवा लिया, उसके बाद दोनों ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। इतना कुछ होने के बाद कैफे संचालक ने खुद का ऊंची जाति का बताकर शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद गुस्साए ट्रांसजेंडर ने रविवार देर रात को कैफे संचालक के घर के बाहर खड़ी उसकी कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार ने बताया कि फैशन डिजाइनर ने कैफे संचालक के खिलाफ इंदौर के विजय नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
PunjabKesari
'जेंडर बदलवा लोगे तो मैं तुमसे शादी करूंगा....'
ट्रांसजेंडर ने आरोप लगाया है कि कैफे संचालक श्याम नगर निवासी विभव ने फर्जी आईडी सोनू मौर्य के नाम की बनाकर उससे बात करना शुरू किया था। पहले-पहले  उनके बीच साधारण बातचीत होती थी। लेकिन जब उनके बीच दोस्ती गहरी हो गई तो उसने कैफे संचालक को बताया कि उसे बचपन से ही लड़की बनने की इच्छा है। इस दौरान कैफे संचालक ने भी लड़कों में रुचि होने की बात की, जिसके बाद उसने कैफे संचालक के कहने पर अपना जेंडर बदल लिया। जिसके बाद कैफे संचालक ने ट्रांसजेंडर को जुलाई 2022 में मिलने के लिए वृंदावन बुलाया। जहां कैफे संचालक ने जेंडर बदलवाने पर शादी करने की बात की। इसके बाद कैफे संचालक ने उनके घर आकर मां से मुलाकात की। इसके साथ ही उसने उनसे कहा कि अगर मैं अपना जेंडर बदलवा लूं तो वह मुझसे शादी कर लेगा।

जेंडर बदलवाने के लिए करवाईं 3 सर्जरी
पूछताछ में ट्रांसजेंडर ने बताया कि उसने लड़की बनने के लिए 3 सर्जरी कराई। बताया जा रहा है कि इसके लिए उसने लगभग एक करोड़ रुपए खर्च किए। जिसमें कैफे संचालक ने उसे सिर्फ 3 लाख रुपए दिए थे। ट्रांसजेंडर की एक सर्जरी दिल्ली में भी हुई है। धोखा मिलने के बाद ट्रांसजेंडर का कहना है कि कैफे संचालक ने मेरी भावनाओं के साथ खेला है। मैंने उसके कहने पर दर्दनाक सर्जरी करवाई है। अब मेरा वापस लड़का बनना बिलकुल भी संभव नहीं है। कैफे संचालक के धोखा देने के कारण अब उसे अकेले ही अपना जीवन बिताना पड़ेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!