Edited By Ruby,Updated: 11 Jun, 2018 01:00 PM
सूबे की भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के दावे को लेकर सत्ता में तो ज़रूर आ गई, लेकिन अब अपनी ही पार्टी की महिलाओं की सुरक्षा कर पाने में नाकाम साबित हो रही है। दरअसल भाजपा महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ता का आरोप है कि एक युवक उसकी अश्लील फोटो वायरल...
लखनऊः सूबे की भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के दावे को लेकर सत्ता में तो ज़रूर आ गई, लेकिन अब अपनी ही पार्टी की महिलाओं की सुरक्षा कर पाने में नाकाम साबित हो रही है। दरअसल भाजपा महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ता का आरोप है कि एक युवक उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत तक से की, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। अंत महिला ने इसकी थाने में तहरीर दी है।
आरोपी युवक का नाम तुषार साहू है। बताया जा रहा है कि यह पूर्व में भाजपा का कार्यकर्ता हुआ करता था। उसी दौरान तुषार ने महिला कार्यकर्ता का फोन नंबर हासिल किया और महिला को ब्लैकमेलिंग करने का काम शुरू कर दिया। पीड़ित महिला ने युवक द्वारा बीते एक वर्ष से उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। यही नहीं तुषार ने महिला कार्यकर्ता की अश्लील फोटो को भी सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं जबरन संबध बनाने का भी दबाव बना रहा था।
इस मामले की शिकायत महिला कार्यकर्ता ने उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों सहित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संघ प्रमुख से भी की, लेकिन तुषार को सिर्फ पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसके बाद भी जब तुषार की हरकतें बन्द नहीं हुई तो महिला ने नाका थाने में इसकी लिखित शिकायत की। जिसके बाद आरोपी युवक तुषार को पुलिस ने हिरासत में लिया और मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है।
खैर एक सत्ताधारी पार्टी की कार्यकर्ता की यह हालत है तो प्रदेश की आम महिलाओं की सुरक्षा का अंदाज़ा आप खुद लगा सकते हैं।