Edited By Ruby,Updated: 26 Feb, 2019 03:25 PM
आगराः ताजनगरी आगरा में चल रहे ताजमहोत्सव में सोमवार रात पार्श्व गायिका ऋतु पाठक ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज के साथ दर्शकों में जोश का संचार कर दिया। उनके मंच पर आते ही परिसर सीटियों की आवाज से गूंज उठा..
आगराः ताजनगरी आगरा में चल रहे ताजमहोत्सव में सोमवार रात पार्श्व गायिका ऋतु पाठक ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज के साथ दर्शकों में जोश का संचार कर दिया। उनके मंच पर आते ही परिसर सीटियों की आवाज से गूंज उठा।
ऋतु पाठक करीब 10:00 बजे मंच पर आई। उन्होंने सबसे पहले पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए जरा याद करो कुर्बानी... गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद हुई मैं तेरी जोगनिया... खामोशियां... हर किसी को नहीं मिलता, यहां प्यार जिंदगी में... वॉल्यूम कम कर, पापा जग जाएगा... राधा नाचेगी... और जलेबी बाई...जैसे हिट सॉग्स गाए, जिस पर दर्शक झूम उठे।
ऋतु पाठक की आवाज का जादू देररात तक दर्शकों पर चलता रहा वो उनके सुरों पर झूमते रहे। ऋतु पाठक ने कहा कि वो ताज महोत्सव मे पहली बार आईं हैं। उन्हें यहां आकर काफी प्रसन्नता है। वो जल्दी ही अपनी नई एल्बम सॉग्स रिलीज करेंगी।