विकास दुबे मुँह खोलता तो कई बड़े नेता व अफ़सर अपना मुँह खोलने लायक नहीं रहते: राजभर

Edited By Ajay kumar,Updated: 10 Jul, 2020 01:15 PM

if vikas opens his mouth many big leaders are not able to open mouths rajbhar

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी एवं कुख्यात अपराधी विकास दुबे के शुक्रवार को कथित मुठभेड़ में मारे जाने के पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सवाल खड़े किए हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी एवं कुख्यात अपराधी विकास दुबे के शुक्रवार को कथित मुठभेड़ में मारे जाने के पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि जिसका अंदेशा था वही हुआ। विकास दुबे अगर मुँह खोलता तो कई बड़े नेता और अफ़सर अपना मुँह खोलने लायक नहीं रहते। 

राजभर ने शुक्रवार को अपने पहले ट्वीट में कहा, ‘जिसका था अंदेशा वही हो गया, कानपुर काण्ड का मुख्य आरोपी विकास दुबे अगर मुँह खोलता तो कई बड़े नेता और अफ़सर नहीं रहते अपना मुँह खोलने लायक! कोई तो बड़ा शख्स है, इसके पीछे जो नहीं चाहता था कि विकास दुबे मजिस्ट्रेट के सामने सच्चाई बताता उससे पहले बंद कर दी गयी वो ज़ुबान!’

अपने दूसरे ट्वीट में राजभर ने कहा, ‘शहीद पुलिसकर्मियों को न्याय मिला कहाँ? शहीदों को न्याय तब मिलता जब विकास दुबे से जुड़े पुलिस और नेताओं का पूरा सिंडिकेट बेनकाब होता। ‘विकास’ दुबे के साथ न्याय की उम्मीद दफऩ हो गई। पहले चि_ियाँ ग़ायब, सबूत दफन, विकास दुबे ने योगी सरकार का असली चेहरा जनता के सामने लाकर रख दिया।’

बता दें कि कुख्यात अपराधी और कानपुर के बिकरू में पुलिस मुठभेड़ का आरोपी तथा पांच लाख रूपये का इनामी अपराधी विकास दुबे शुक्रवार सुबह कानपुर के भौती इलाके में पुलिस मुठभेड़ मे मारा गया। गाड़ी पलटने से एक निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी भी घायल हुये है, जिसमें एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!