‘दलित होने पर हुआ मेरा अपमान, BJP अध्यक्ष के खिलाफ करूंगा मानहानि का केस’

Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 Jun, 2018 08:33 AM

i will humiliate me if i became a dalit bjp s case against defamation

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से उसकी सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के रिश्ते कुछ सही नहीं चल रहे हैं। पहले योगी सरकार के खिलाफ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चीफ ओम प्रकाश राजभर मोर्चा खोले हुए थे और अब उनके एक और नेता ने मोर्चा खोल दिया है।

लखनऊ\वाराणसी: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से उसकी सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के रिश्ते कुछ सही नहीं चल रहे हैं। पहले योगी सरकार के खिलाफ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चीफ ओम प्रकाश राजभर मोर्चा खोले हुए थे और अब उनके एक और नेता ने मोर्चा खोल दिया है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक कैलाश सोनकर ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय के एक बयान को लेकर उन पर मानहानि का केस दर्ज कराने की चेतावनी दी है। अजगरा विधानसभा से विधायक सोनकर ने कहा कि मुझ पर लगे 600 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। दरअसल, मैंने कोई घोटला नहीं किया है। मैं दलित हूं, इसलिए मुझे निशाना बनाया जा रहा है।

सोनकर ने वाराणसी में संवाददाताओं से कहा कि भाजपा अध्यक्ष पाण्डेय जैसे विद्वान को ऐसा अमर्यादित बयान देना शोभा नहीं देता है। दरअसल विधायक सोनकर पर सब्सिडी दिलवाने के नाम पर बुनकरों से फर्जीवाड़े का आरोप लगाया गया है। इसके खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणासी के जिला मुख्यालय पर कई बुनकरों ने प्रदर्शन भी किया था।

इस मामले में महेंद्र नाथ पांडेय ने वाराणसी कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की मौजूदगी में सोनकर का नाम लिए बिना 'चोर' शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद तो सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार उद्घाटन समारोह में शिलापट पर विधायक सोनकर का नाम नहीं होने के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चुटकी ली भी थी। इससे पूर्व में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता और यूपी में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर से भाजपा नेताओं के मतभेद उजागर होते रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!