UP Crime News: पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, खुद भी गला काट कर दी जान...साढ़ू के घर हुआ था दोनों में विवाद

Edited By Imran,Updated: 02 Mar, 2024 01:49 PM

husband murdered wife by slitting her throat

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक  पति-पत्नी में विवाद के दौरान पति ने धारदार हथियार से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं पत्नी को जान से मारने के बाद युवक ने खुद भी आत्महत्या कर लिया।

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक  पति-पत्नी में विवाद के दौरान पति ने धारदार हथियार से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं पत्नी को जान से मारने के बाद युवक ने खुद भी आत्महत्या कर लिया। पति-पत्नी की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि रात में किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहा सुनी हुई थी उसके बाद पति ने खौफनाक कदम उठाया।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के दस्युपुर डीघ गांव का है, मिली जानकारी के अनुसार,  प्रयागराज जनपद के डिघिया गांव निवासी 32 वर्षीय राजेश निषाद की शादी परवा मदरापुर के रहने वाली 26 वर्षीय सन्नो देवी के साथ 2 साल पहले हुई थी। बताया जा रहा है की शादी के बाद पति-पत्नी गोवा में रहकर कामकाज करते थे। गोवा में किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ उसके बाद सन्नो अपने घर वापस लौट आई। शुक्रवार को वह अपने घर से बहन के घर आई हुई थी। शुक्रवार रात में भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान रिश्तेदारों ने दोनों को समझाकर शांत कराया। शनिवार सुबह उठने के बाद फिर एक बार पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। उसके बाद पति ने धारदार हथियार उठाया और पत्नी सन्नो का गला काट दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने अपने ऊपर भी धारदार हथियार से वार कर लिया और खुद की भी जान ले ली। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। 

वहीं, इस घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही मौके पर  क्षेत्राधिकारी प्रभात राय फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम द्वारा विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साथ से संकलित किया जा रहे हैं।  पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया की घरेलू कलह में पति-पत्नी में विवाद हुआ। पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!