स्पेन की लड़की से होटल में की गई अश्लील हरकत, आरोपी पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 10 Aug, 2018 11:49 AM

यूं तो लोग नए स्थानों को देखने और नए अनुभवों को प्राप्त करने के लिए लायलित रहते हैं। लेकिन भारत में विदेशी महमान असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जिसका सबसे बड़ा कारण विदेशी महिलाओं से छेड़छाड़ है। माम...

इलाहाबादः यूं तो लोग नए स्थानों को देखने और नए अनुभवों को प्राप्त करने के लिए लायलित रहते हैं। लेकिन भारत में विदेशी महमान असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जिसका सबसे बड़ा कारण विदेशी महिलाओं से छेड़छाड़ है। मामला इलाहाबाद का है। यहां अपने परिवार के साथ आई विदेशी किशोरी के साथ सिविल लाइंस के एक नामचीन होटल में छेड़खानी की गई है। जिसके चलते उसके परिवार ने पुलिस से इसकी शिकायत की है।

मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के होटल कान्हा श्याम का है। यहां स्पेन से एक परिवार भारत यात्रा पर आया है। भारत के कई दर्शनीय स्थलों पर घूमने के बाद यह परिवार तीन दिन पहले इलाहाबाद पहुंचा था। यहां वह होटल में ठहरे हुए थे। उनकी बेटी गुरुवार को कमरे के बाहर टहल रही थी। वहीं होटल का एक कर्मचारी लड़की के साथ सेल्फी लेने की इच्छा जताई। लड़की कर्मचारी के साथ सेल्फी लेने को तैयार हो गई। वहीं इस दौरान कर्मचारी ने लड़की को किस कर दिया और उसके साथ अश्लील हरकत की।

तभी लड़की ने शोर मचाया। उसके परिजन दौड़े चले आए। लड़की ने सारी आपबीती परिजनों को बताई। जिसके चलते पीड़ित परिवार ने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पर छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!