गाजियाबाद हादसा: CM योगी ने जताया दु:ख, मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने का किया ऐलान

Edited By Ramkesh,Updated: 03 Jan, 2021 03:47 PM

ghaziabad accident cm yogi expresses grief

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। वहीं सीएम नेे इस हादसे में मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मण्डलायुक्त, मेरठ एवं ए.डी.जी. मेरठ जोन को घटना के सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।

बता दें  गाजियाबाद के साबापुर के श्मशान घाट पर बारिश होने के कारण अचानक श्मशान घाट का छत गिर गया। जिससे दर्जन भर लोगों उसकी चपेट में आगे। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर घायलों को निकाला। जिससे इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य कई घायल हो गये।  मुख्यमंत्री ने घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए मण्डलायुक्त, मेरठ एवं ए.डी.जी. मेरठ जोन को घटना के सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!