Edited By Ajay kumar,Updated: 26 Nov, 2019 03:12 PM
बढ़ते कोहरे का झाम कई खतरनाक दुर्घटनाओं को आमंत्रण देता है। कोहरे की वजह से आए दिन छोटी-बड़ी वाहन दुर्घटनाओं के बारे में ख़बरें आती ...
गोरखपुरः बढ़ते कोहरे का झाम कई खतरनाक दुर्घटनाओं को आमंत्रण देता है। कोहरे की वजह से आए दिन छोटी-बड़ी वाहन दुर्घटनाओं के बारे में ख़बरें आती रहती हैं। मगर मंगलवार को दुर्घटना महादुर्घटना में तब्दील हो गई। जब कोहरे की वजह से संतकबीरनगर नेशनल हाईवे पर 25 वाहन आपस में टकरा गए। घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसे में 9 लोग घायल हो गए। वहीं तीन की हालत गंभीर है।
बता दें कि कोतवाली खलीलाबाद के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर मीरगंज चूरेब के पास सुबह के घने कोहरे के कारण 25 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में विवेक, अलवर पूरण, संतोष, मोलई, रामअवतार, किसनकुमारी, रमेशचंद,अरविन्द,घायल हो गए।
जिनमें से मोलई, रामअवतार और कुमारे की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वाहनों के टकराने से हाईवे पर एक घंटे तक जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी और क्रेन के सहयोग से वाहनों को सड़क के किनारे करवाया। जिसके बाद जाम खुला और वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।