नमी के नाम पर धान खरीद में किसानों का हो रहा शोषण, सरकार तुरंत करे हस्ताक्षेप: प्रियंका

Edited By Ramkesh,Updated: 13 Oct, 2020 12:44 PM

exploitation of farmers in paddy purchase priyanka

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्र (Party Priyanka Gandhi Vadra) ने उत्तर प्रदेश में धान की खरीद कम कीमत पर होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि अगर किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं दिया गया तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्र(Party Priyanka Gandhi Vadra)  ने उत्तर प्रदेश में धान की खरीद कम कीमत पर होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि अगर किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं दिया गया तो कांग्रेस आंदोलन (protest) करेगी। उन्होंने ट्वीट किया उप्र के धान की पैदावार करने वाले किसान बेहद परेशान हैं। धान की खरीद बहुत कम हो रही है। जो थोड़ी सी खरीद हो रही है उसमें 1200 रुपये (प्रति क्विंटल) से भी कम दाम मिल रहा है। यही धान कांग्रेस सरकार में 3,500 रुपये तक बिका था। प्रियंका ने दावा किया, नमी के नाम पर किसानों का शोषण हो रहा है। शायद पहली बार ऐसा है कि धान गेंहू से सस्ता बिक रहा है।
PunjabKesari
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ऐसे में तो किसान की लागत भी नहीं निकलेगी। किसान अगली फसल कैसे लगाएगा? बिजली बिल में लूट चल ही रही है। मजबूरन किसान कर्ज के जाल में फंसता जाएगा। प्रियंका ने कहा, प्रदेश सरकार सरकार तुरंत इसमें हस्तक्षेप कर किसान को सही दाम दिलाए, वरना कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!