Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 15 Mar, 2021 06:22 PM
हर पति-पत्नी के बीच अनबन होती ही रहती है। कहा तो ये भी जाता है कि यदि अनबन न हो तो प्यार भी नहीं पनप पाता है। मगर यही अनबन जान लेने पर उतर जाए तो क्या
कानपुरः हर पति-पत्नी के बीच अनबन होती ही रहती है। कहा तो ये भी जाता है कि यदि अनबन न हो तो प्यार भी नहीं पनप पाता है। मगर यही अनबन जान लेने पर उतर जाए तो क्या किया जाए। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी को केवल इस बात पर मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उससे उसकी अनबन चल रही थी। इतना ही नहीं पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद पति ने अपने साथियों की मदद से उसके शव को हाइवे के किनारे फेंक दिया।
बता दें कि मामला पनकी थाना क्षेत्र का है। जहां आरोपी धर्मेंद्र की अपनी पत्नी ममता से अनबन चल रही थी। जिसके चलते दोनों अलग-अलग रहते थे। इसी अनबन के चलते धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी ममता को मौत के घाट उतार दिया।
इस बाबत डीआईजी प्रतिन्दर सिंह ने बताया कि चकेरी थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिला था। पूछताछ करने पर मामला सामने आया की पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है। डीआईजी का कहना है की हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और ह्त्या में कितने और लोग शामिल है इसकी जांच चल रही है।