नहीं सुधर रहे अधिकारियों को CM योगी का फरमान, समय पर दफ्तर नहीं पहुंचने पर कटेगा वेतन

Edited By Deepika Rajput,Updated: 27 Jun, 2019 09:25 AM

decree of cm yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रवैया अपनाते हुए अधिकारियों को हर हाल में सुबह 9 बजे तक दफ्तर पहुंचने का फरमान जारी किया है। उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से इसका पालन करें।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रवैया अपनाते हुए अधिकारियों को हर हाल में सुबह 9 बजे तक दफ्तर पहुंचने का फरमान जारी किया है। उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से इसका पालन करें।

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उनका वेतन भी काटा जा सकता है। मुख्यमंत्री के इन निर्देशों की जानकारी सीएम कार्यालय के अधिकृत ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके दी गई है। उल्लेखनीय है कि, कुछ दिन पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक दफ्तर में जनता दरबार लगाने के निर्देश जारी किए थे, बावजूद इसके अधिकारी समय पर दफ्तर नहीं पहुंच रहे हैं। इसकी शिकायत सीएम योगी को मिल रही थी, जिसके बाद उन्होंने यह फरमान जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में लगातार बिगड़ रही कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त नजर आ रहे हैं। इसी के चलते वह बैठक कर अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं। वह दागी अधिकारियों और कर्मचारियों की छटंनी के लिए भी निर्देश दे चुके हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!