बहू ने की सास की बेरहमी से हत्या; ससुर के कहने पर कर रही थी ऐसा काम...देखते ही भड़क गई सास

Edited By Pooja Gill,Updated: 29 Sep, 2024 02:16 PM

daughter in law brutally murdered mother in law

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक सास और बहू के बीच हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि बहु ने सास की बेरहमी से हत्या कर दी...

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक सास और बहू के बीच हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि बहु ने सास की बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

जानिए क्या है पूरा मामला
यह पूरा मामला जिले के बदौसा थाना इलाके के शाहपुर सानी गांव का है। यहां की रहने वाली गोमती यादव (45) का लहूलुहान शव घर के अंदर पड़ा मिला। सिर और गले में चोट के निशान मिले। बताया जा रहा है कि उसकी हत्या उसकी बहू ने की है। वह अपनी बहू को हमेशा घर के कामकाजों में टोकती रहती थी। बहू इससे तंग आ गई थी, उसने कई बार अपने पति के साथ अलग रहने की भी बात की, लेकिन वह घर का इकलौता होने की वजह से अलग नहीं होना चाहता था। घटना वाले दिन भी ससुर ने बहू से चारा काटने की बात कही थी। तभी सास उसे टोकने लग गई। जिसके चलते दोनों सास-बहू में झगड़ा हो गया। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बहू ने सास के ऊपर पहले हंसिया से वार किया फिर दाल दरने वाली पत्थर की चकिया को सिर में पटककर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी बहू ने किया जुर्म कबूल
गोमती यादव का लहूलुहान शव घर के अंदर पड़ा मिला। पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि बदौसा थाना इलाके के शाहपुर सानी गांव में गोमती (45) का घर के अंदर लहुलुहान अवस्था में शव पड़ा मिला था। घटना के समय घर में सिर्फ उसकी बहू गुड़िया उर्फ सरोजा (25) थी। पुलिस की सात घंटे चली पूछताछ में हत्यारोपी बहू ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी सास से आए दिन घरेलू कामकाज को लेकर झगड़ा और नोकझोंक होती रहती थी। घटना वाले दिन पति और ससुर के चले जाने के बाद उसकी घरेलू कामकाज को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके चलते उसने हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस मामला में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!