Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 06 Jan, 2023 05:58 PM
राजधानी लखनऊ के होटल में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में फटने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 3 लोग झुलसे गए। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड व पुलिस ने पहुंचकर किचन में मौजूद कर्मचारियों को ...
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के होटल में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में फटने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 3 लोग झुलसे गए। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड व पुलिस ने पहुंचकर किचन में मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे 3 लोगों को लोक बंधु अस्पताल पहुंचाया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के समय 9 कर्मचारी किचन में काम कर रहे थे। बता दें कि हादसा कृष्णा नगर क्षेत्र होटल इम्प्रियो ग्रैंड के किचन में हुआ है।