रायबरेली में जारी कोरोना का कहर, आज 7 पॉजिटिव मरीजों की हुई पुष्टि

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 08 Jun, 2020 01:57 PM

corona released in rae bareli 7 positive patients confirmed today

उत्तर प्रदेश में खतरनाक कोरोना वायरस तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। तमाम एहतियात के बावजूद इसका संक्रमण प्रदेश के लगभग सभी जनपदों को अपनी जद में ले लिया है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार...

रायबरेलीः उत्तर प्रदेश में खतरनाक कोरोना वायरस तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। तमाम एहतियात के बावजूद इसका संक्रमण प्रदेश के लगभग सभी जनपदों को अपनी जद में ले लिया है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़त दर्ज किया जा रहा है। रायबरेली में आज एक साथ 7 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। अलग अलग जगहों में 7 पॉजिटिव मरीजों के मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि सोमवार को 7 मरीजों की पुष्टि हुई है। यह सभी मरीज अलग-अलग जगहों से मिले हैं। इनमें से जगतपुर थाना क्षेत्र से एक, शहर कोतवाली क्षेत्र के अली मिया कालोनी का एक, नसीराबाद थाना क्षेत्र में 4 तथा भीतर गांव से एक संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 37 हो गई है।  जनपद में कुल 20 कंटेंमेंट जोन हैं। सभी मरीजों को एल-1 अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!