राहतः UP में  कोरोना रिकवरी बढ़कर हुई 93.33 फीसदी

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 29 Oct, 2020 08:47 PM

corona recovery in up increased by 93 33 percent

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना के एक्टिव मामलों निरन्तर गिरावट दर्ज किये जाने का दावा करते हुए कहा है राज्य में रिकवरी अब बढ़कर 93.33 फीसदी हो गयी है। अपर मुख्य सचिव

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना के एक्टिव मामलों निरन्तर गिरावट दर्ज किये जाने का दावा करते हुए कहा है राज्य में रिकवरी अब बढ़कर 93.33 फीसदी हो गयी है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने गुरूवार को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 2465 मरीज उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए है। अब तक कुल 4,46,054 व्यक्ति उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये हैं।

बता दें कि राज्य में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 93.33 प्रतिशत हो गया है। अब तक 24,858 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। एक्टिव मामलों में निरन्तर गिरावट हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,38,027 सैम्पल की जांच की गयी। अब तक कुल 1,45,69,242 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1979 नये मामले आये हैं।

प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 2,69,657 लोग होम आइसोलेशन की सुविधा प्राप्त करते हुए 2,57,959 लोगों ने अपने होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,49,346 क्षेत्रों में 4,37,782 टीम दिवस के माध्यम से 2,80,00,767 घरों के 13,76,90,014 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। निजी चिकित्सालयों में 2027 लोग ईलाज करा रहे है। चिकित्सकीय उपचार के लिए ई-संजीवनी पोटर्ल शुरू किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!