UP Politics: निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, नगर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह ने थामा BJP का दामन

Edited By Mamta Yadav,Updated: 27 Apr, 2023 11:45 PM

congress city president dilpreet singh joined bjp before civic elections

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में स्थानीय निकाय चुनावों (UP Nikay Chunav) से ठीक पहले कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। लखनऊ दक्षिण से शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह (Dilpreet Singh) ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में स्थानीय निकाय चुनावों (UP Nikay Chunav) से ठीक पहले कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। लखनऊ दक्षिण से शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह (Dilpreet Singh) ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली। माना जा रहा है कि निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में टिकट बंटवारे (ticket distribution) को लेकर दिलप्रीत सिंह नाराज चल रहे थे।
PunjabKesari
पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में सिंह को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी गयी। भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने उन्हें अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। पार्टी ने अपने लखनऊ-उत्‍तर क्षेत्र के नगर अध्‍यक्ष अजय श्रीवास्‍तव उर्फ अज्‍जू को भी इसी आरोप में बाहर का रास्‍ता दिखा दिया है।
PunjabKesari
समाजवादी पार्टी की महापौर पद की उम्‍मीदवार अर्चना वर्मा भी BJP में हुई शामिल
उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिलप्रीत सिंह का भाजपा में स्‍वागत करते हुए कहा कि सिंह और उनके साथी नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा उम्‍मीदवारों को जीत दिलायेंगे। पाठक ने दूसरी पार्टियों से आकर भाजपा में शामिल हुए अन्‍य नेताओं का भी स्‍वागत किया। इससे पहले, गत रविवार को शाहजहांपुर से समाजवादी पार्टी की महापौर पद की उम्‍मीदवार अर्चना वर्मा भी उप मुख्‍यमंत्री पाठक की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गयी थी। इसके चंद घंटों बाद भाजपा ने उन्‍हें शाहजहांपुर से ही महापौर पद का प्रत्‍याशी घोषित कर दिया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!