कांग्रेस की कई जिलों में शुरू हुई साझी रसोई भर रही भूखों का पेट

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 Apr, 2020 11:23 AM

common kitchens started filling hunger in many districts of congress

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने लखनऊ स्थित मुख्यालय से साझी रसोई घर की शुरुआत कर इसे अन्य जिलों में भी फैला दिया है और अब वाराणसी, फतेहपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा और बुलंदशहर में साझी रसोई भूखों का पेट भर रही है...

लखनऊः उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने लखनऊ स्थित मुख्यालय से साझी रसोई घर की शुरुआत कर इसे अन्य जिलों में भी फैला दिया है और अब वाराणसी, फतेहपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा और बुलंदशहर में साझी रसोई भूखों का पेट भर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता आम लोगों की सेवा कर रहे हैं। जगह जगह प्रशासन की मदद से लोगों तक राशन पहुंचाया जा रहा है। कल प्रदेश मुख्यालय पर साझी रसोईघर की शुरुआत हुई और अब प्रदेश के कई जिलों वाराणसी, फतेहपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा और हापुड़, बुलंदशहर में साझी रसोई की शुरुआत हुई है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दिन रात अपनी पूरी शक्ति लगाकर मेहनत की जा रही हैं। जगह जगह राशन पहुंचाया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के घरों तक जाकर खाना वितरित कर रहे हैं। जितना संभव हो सकेगा हमारी कोशिश है कि कोई भूखा पेट न रहे। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!