फिरोजाबाद में सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- 'आज राम मंदिर भी बनता है और देश से आतंकवाद भी मिटता है'

Edited By Pooja Gill,Updated: 27 Apr, 2024 04:21 PM

cm yogi on firozabad tour targeted the opposition

CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फिरोजाबाद में जमकर बरसे। यहां पर उन्होंने तिलक इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर जवाब दिया...

CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फिरोजाबाद में जमकर बरसे। यहां पर उन्होंने तिलक इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर जवाब दिया और कहा कि ''आज राम मंदिर भी बनता है और देश से आतंकवाद भी मिटता है। आज देश की सीमा पूरी तरह सुरक्षित है।''

बता दें कि सीएम योगी इन दिनों अपने चुनावी दौरे पर है। इसी क्रम में आज सीएम फिरोजाबाद पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट की अपील की। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही भारत माता और अबकी बार 400 के पार के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा देश में लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है। देश के विकास के लिए भाजपा सरकार जरूरी है। मोदी ने 10 वर्षों तक विकास के लिए कार्य किया है। आतंकवाद के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। आज देश की सीमा पूरी तरह सुरक्षित है।

PunjabKesari
सीएम योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और सरकार पहले ही चुनाव हार चुके हैं। ये तो सभी सीटों पर प्रत्याशी तक नहीं उतार पाए। सभी के मंसूबे फेल हो रहे है। कृष्ण कन्हैया की नगरी जोड़ते हुए बोले क्या इस धरती पर गोकशी की छूट देंगे, कांग्रेस के मंसूबों को पूरे नहीं होने देना है। इनको सही जगह पहुंचाने की आवश्यकता है। रामलला हम आएंगे मंदिर और बन गया। कांग्रेस के लोग क्या कहते थे राम और कृष्ण तो है ही नही। सपा और कांग्रेस के लोग देश के लिए बड़ा खतरा है। वहीं, योगी ने कहा कि विकास की जिम्मेदारी हमारी है। हम लोगों के विकास के लिए ही आए हैं आपकी जो भी समस्याएं हैं उनको दूर करने का काम करते हैं।''

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस को आज भी चुभती है रायबरेली में मिली हार, राजनारायण ने इंदिरा गांधी को दी थी करारी शिकस्त
लोकसभा चुनाव चल रहा हो और बात रायबरेली संसदीय सीट की न हो एसा हो ही नहीं सकता। कांग्रेस के गढ़ रायबरेली को समझना इतना आसान नहीं है। यही वजह है कि अभी तक कांग्रेस की ओर से यहां पर प्रत्याशी नहीं घोषित किया जा सका है। इसकी वजह कहीं ना कहीं पूर्व में यहां पर हुए उठापटक और वर्तमान में सांसद बनने के बाद सोनिया गांधी की दूरी को भी देखा जा रहा है। इसके कारण पार्टी पूरी रणनीति के साथ मैदान में उतरना चाह रही है। कारण जो भी हो, लेकिन आज भी गांधी परिवार और कांग्रेस को 1977 में राजनारायण से मिली शिकस्त सालती है।
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!