Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 17 Dec, 2020 05:03 PM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आज यहां जारी शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंह वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। उन्होंने सदैव अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आज जारी शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंह वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। उन्होंने सदैव अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। सिंह के निधन से भारतीय जनता पार्टी ने विचारधारा के प्रति एक समर्पित नेता को खोया है। योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।